लखनऊ। वीरांगना ऊदा देवी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किला मोहम्मदी में वीरांगना ऊदा देवी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चंद्रशेखर आजाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद का लोकार्पण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने किया। इस अवसर पर 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले प्रथम संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ भी उन्होंने किया। इस अवसर पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा स्वयं अपना ब्लड शुगर भी चेक कराया।
समारोह में बोलते हुए स्वाति सिंह ने कहा कि दोनों नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण से आसपास की लगभग एक लाख की जनसंख्या को स्वास्थ सुविधा मिलेगी। उन्होंने नगर निगम का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने यह दोनों भवन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए हैं। इन दोनों अस्पताल में एक पूर्णकालिक चिकित्सा अधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन ,4 एएनएम ,3 स्टाफ नर्स तथा 1 वार्ड बॉय की तैनाती की गई है। इन चिकित्सालयों में ओपीडी सेवाएं, दवाओं का निशुल्क वितरण ,गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की सुविधा, रेफरल सेवाएं तथा गैर संचारी रोगों के लिए सेवा उपलब्ध रहेगी। यहां प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।
दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत महिलाआरोग्य समितियों का गठन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक में 10 से 20 महिलाएं सदस्य होंगे।इस अवसर उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के अवसर पर एक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर निदेशक संचारी रोग डॉ मिथिलेश चतुर्वेदी ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य को संचारी रोग से बचाव के लिए शपथ भी दिलाई उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए शपथ दिलाई ।
कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती हेकाली झिमोमी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा पद्माकर सिंह, निदेशक संचारी रोग डॉ मिथिलेश चतुर्वेदी, डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय , गोमती नगर के निदेशक डॉ डीएस नेगी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके बाजपेई, डॉ सईद अहमद , डा अजय राजा,डा आर वी सिंह ,डा एके दीक्षित ,डॉक्टर के पी त्रिपाठी ,जिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी योगेश रघुवंशी ,डॉ वाई के सिंह ,डा एस के सक्सेना ,डॉ शशि यादव डॉक्टर इच्छा कालरा , एस के सिंह भी उपस्थित थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












