लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में वल्र्ड डायबिटीज दिवस के पूर्व दिवस पर इंडोक्राइनॉलजी यूनिट के डॉ. डी. हिमांशु ने मेडिसिन ओपीडी में डायबिटीज चेकअप एवम जागरूकता कैम्प का आयोजन किया। डॉ. डी. हिमांशु ने कैम्प में सामान्य लोगो की शुगर जांच की व्यवस्था भी करवाई, जिसमें लगभग 150 लोगो का डायबिटीज चेकअप किया गया और डायबिटीज रोगी एवम सामान्य जन मानस के बीच इस बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे विष्णु गुप्ता, मो अंसारी, पुष्प वर्मा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुररुस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. डी.हिमांशु ने बताया कि इस वर्ष का स्लोगन है परिवार और डायबिटीज।
इसके तहत परिवार डायबिटीज के प्रति जागरूक हो तथा परिवार के सदस्य यदि परिवार में कोई शुगर मरीज हो तो जानकारी एवम सावधानी के साथ उसकी देखभाल कर सकें। मेडिसिन विभाग में मधुमेह क्लीनिक की शरुआत करने वाले डॉ.सीजी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक महामारी है इससे डॉक्टर मरीज दोनों को मुस्तेदी से निबटना पड़ेगा। कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र आतम ने कहा कि मेडिसिन विभाग में योग्य डॉक्टर एवम संसाधन उपलब्ध है अतः डायबिटीज का उत्तम उपचार विभाग में उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जिसको यह बीमारी है यँहा इस बीमारी का उपचार करा सकता है। डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि शुगर की बीमारी में कभी कभी कोई ेलक्षण दिखाई नही देते, इसलिए समय समय पर खून की जांच कराते रहना चाहिए।। और लक्षण दिखने पर जांच करके उपचार लेना चाहिए। डॉ. उस्मान ने बताया कि जीवन मे व्यायाम को शामिल करना चाहिए । कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ कौसर उस्मान, डॉ. श्याम चौधरी, डॉ पटेल एवम सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












