Advertisement
Home Medical News ग्राउंड जीरो पर उतरे डिप्टी सीएम , जानकीपुरम का किया निरीक्षण,दिये निर्देश

ग्राउंड जीरो पर उतरे डिप्टी सीएम , जानकीपुरम का किया निरीक्षण,दिये निर्देश

0
433

*डायरिया के एक भी मरीज के रहते, संचालित रहेगा स्वास्थ्य शिविर*

 

स्वास्थ्य, नगर निगम, जलकल अफसरों के साथ पहुंचे, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। लखनऊ के जानकीपुरम में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने विभागीय, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि क्षेत्र में जब तक डायरिया का एक भी मरीज रहेगा, स्वास्थ्य शिविर को लगातार संचालित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली निर्माण व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

 

 

 

 

 

जानकीपुरम विस्तार में विगत दिवस डायरिया के फैलने से लोग बीमार हो रहे थे। डिप्टी सीएम के निर्देश पर इलाके में स्वास्थ्य शिविर का संचालन शुरू किया गया। डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को खुद ग्राउंड जीरो पर उतर आए। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। कहा कि जब तक इलाके में डायरिया का एक भी मरीज रहेगा, स्वास्थ्य शिविर को लगातार संचालित किया जाएगा। उन्होंने शिविर को खुले स्थान की जगह, पास ही एक विद्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डायरिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मरीजों के परिजनों से मिले, हर संभव मदद एवं निःशुल्क उपचार हेतु आश्वस्त किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल ही क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया जाए। पानी की टंकी की रिपेयरिंग, सफाई एवं नाली निर्माण के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने पास ही पार्क का भी निरीक्षण किया। घास कटवाने एवं पार्क की सफाई कराने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

*बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन की करें तत्काल तैनाती*
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जानकीपुरम स्थित ट्रॉमा सेंटर में तत्काल ही बाल रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजीशियन की तैनाती की जाए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक योगेश शुक्ला, पार्षद दीपक कुमार, अधिवक्ता विनय पांडे, प्रेम श्रीवास्तव, डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता जी, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह, जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleअब सेंथेटिक ग्राफ्ट के प्रत्यारोपण से भरेंगे गहरे जख्म
Next articleगणपति बप्पा का 1008फूलो से फूलाभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here