डसने वाले सांप को लेकर इलाज कराने पहुंचा मरीज

0
650

लखनऊ। डसने वाले सांप को बोतल में बंद कर मरीज बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा, तो वहां पर हड़कंप मच गया। वहां पर तीमारदार व डॉक्टर बोतल में बंद काटने वाले सांप को देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी। डाक्टरों ने फटाफट में बेहोशी की हालत में लाए मरीज को डॉक्टरों ने एंटीवैनम वैक्सीन लगाते हुए उसे भर्ती कर लिया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।

बताते चले कि इंदिरा नगर सेक्टर पांच का रहने वाला हर्ष कुमार नगर में सफाईकर्मी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह नाले की सफाई कर रहा था, तभी नाले पास रखे एक पत्थर को हटाने पर उसके नीचे बैठे सांप ने उसकी हाथ की अंगुली को डस लिया। इससे वह चीखने- चिल्लाने लगा। उसने दिलेरी दिखाते हुए डस कर भाग रहे सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया। इसी बीच वहां पर काम कर रहे उसके साथी उसे लेकर पहले नजदीकी अस्पताल ले कर पहुंचे तो डॉक्टरों ने भर्ती लेने से मना कर दिया। साथी वह मरीज को बेहोशी की हालत में लेकर दोपहर 12 बजे बलरामपुर अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे।

वहां पर मौजूद डॉक्टरों को सांप काटने की बात कही। यह सुनकर डॉक्टर कौन से सांप ने काटने के बारे में पूछा। हर्ष संग आए साथी व तीमारदारों ने बोतल में लाए सांप को डॉक्टर की टेबल पर रख दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने मरीज को एंटी वैनम वैक्सीन लगाने कर उसे भर्ती कर लिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभूतनाथ बाजार सहित बेकरी की दुकानों पर छापा
Next articleशारजहां से पहुंची फ्लाइट में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here