दर्जनों दिव्यांगों ने किया लिंब सेंटर पर प्रदर्शन

0
779

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिंम सेंटर को कोविड-19 हास्पिटल बनाये जाने विरोध करने वाले दिव्यांगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को भी दर्जनों की संख्या में लिंब सेंटर दिव्यांग पहुंचे आैर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी केजीएमयू के मेन गेट पर पहुंचे आैर केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिव्यागों का कहना है कि जब तक कोविड-19 बनने का आदेश वापस नहीं होता है, तब आंदोलन चलता रहेगा।
रविवार को भी दर्जनों की संख्या में दिव्यांग अपने- अपने साधन से लिंब सेंटर पहुंचे।

कोई दोपहिया वाहन से आया था, तो व्हील चेयर चलाकर ही पहुंच गया। सभी ने एक जुटता दिखाते हुए लिंब सेंटर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी के हाथों में नारे लिखी तख्ती भी थी। करीब एक घंटे तक यहां पर प्रदर्शन करने के बाद दिव्याग केजीएमयू के मेनगेट पर पहुंचे आैर यहंा पर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे दिव्यंागों का आरोप है कि केजीएमयू के कुछ जिम्मेदार अधिकारी शासन में अधिकारियों को गुमराह कर रहे है। वर्कशाप को हटाने का आदेश दिया जो कि 24 घंटे में ही वापस लेना पड़ गया।

Previous articleकोरोना कहर: शहर में 53 संक्रमित
Next articleकेजीएमयू: डाक्टर, नर्स, कर्मी कुल नौ कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here