लखनऊ। निजी पैथालॉजी पर होने वाली जांचों पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बाहर से होने वाली जांच के लिए एकल विंडो सिस्टम को शुरू करेगा। इन जांचों पर मरीजों को 70 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी।
केजीएमयू के पैथालॉजी व डायग्नोस्टिक विभाग में काफी जांच नही होती है, इसके लिए बाहर से मरीजों को जांच करानी पड़ती है। सबसे ज्यादा ट्रामा सेंटर में मरीजों को सबसे ज्यादा जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता हंै। ट्रामा सेंटर में दिन -रात केजीएमयू के पैथालॉजी के दलाल वार्ड तक सक्रिय होते है। जो कि मरीजों की जांच जल्द से जल्द अौर किफायती दाम पर करने के लिए तैयार करते है। इन दलालों पर अंकुश लगाने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने सभी विभागों के प्रमुखों से जिनकी जांच के केजीएमयू में नहीं हो पाती है।
उन जांचों के नाम भेजने के लिए कहा है। केजीएमयू प्रशासन इन न होने वाली जांच के नाम एकत्र होने के बाद सिंगल विंडो सिस्टम शुरु करेंगा। जहां पर यह सभी जांच हो सकेगी। केजीएमयू प्रशासन दावा यह है किया जा रहा है कि इन जांच के शुल्क 70 प्रतिशत कम होगे। इन जांच को कराने के लिए एजेंसी का निर्धारण किया जा रहा है।















