लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर सरकारी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने वाहनों पर लगी नीली बत्तियां उतरवा दी हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डा. ईयू सिद्दीकी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ऋषि कुमार सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक डा. बीकेएस चौहान ने भी अपने वाहनों से नीली बत्तियां उतरवायीं।
इसी प्रकार डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के निदेशक डा. हिम्मत सिंह दानू, चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे आैर गोमतीनगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय के निदेशक डा. डीएस नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ओमकार यादव आैर चिकित्सा अधीक्षक डा. एलएल भार्गव ने भी वाहनों से नीली बत्तियां उतरवायीं। इसी तरह रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में भी चिकित्साधिकारियों ने वाहनों से नीली बत्तियां हटवायीं हैं।















