लखनऊ। कोविड-19 यानी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव, सुरक्षा व जागरूकता अभियान के तहत कि ंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निजी अस्पतालों के डाक्टरों, पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चल रहे अभियान में राजधानी के 150 से ज्यादा छोटे- बड़े निजी अस्पताल शामिल है।
कोविड-19 की प्रशिक्षण टीम में शामिल केजीएमयू माइक्र ोबायोलॉजी विभाग की वरिष्ठ डा. शीतल वर्मा बताती है कि कोरोना वायरस से बचाव , इलाज में सावधानियां तथा जागरूकता बहुत आवश्यक है। खास कर जो कि मरीजों के इलाज से सीधे जुड़े है,उन्हें सभी पहलुओं की सभी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में शहर के लगभग छोटे-बड़े निजी अस्पताल शामिल है।
डा. वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में पीपीई किट मैनजेमेंट, हाथों की स्वच्छता, हास्पिटल इंजीनियरिंग प्रोटोकॉल, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट,पर्यावरण स्वच्छता प्रोटोकाल, मेडिकल उपकरण व संसाधनों का विसंक्रमित करना, लॉड्री मैनेजमेंट, कोरोना से मौत के बाद शव का रखरखाव कैसे किया जाए। इसके साथ ही मास्क मैनेजमेंट तथा एम्बुलेंस प्रोटोकाल को कैसे फालो किया जाए, जानकारी दी जा रही है। इन अलग विषयों पर जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों की टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरवी सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कमल कुमार सक्सेना, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. राम करन, एईई अमित मिश्रा,यूनिसेफ प्रतिनिधि डा. राधा दास व गौरव दीक्षित डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा. सुरभी आदि है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












