कोर्ट की आठवीं मंजिल से कूदा युवक की मौत

0
877

लखनऊ –  राजधानी के वजीरगंज क्षेत्र में स्थिति सिविल कोर्ट परिसर की बिल्डिंग से एक युवक ने आठवें तल से कूद गया। कोर्ट की बिल्डिंग से कूदने की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हडकम्प मच गया। युवक के भूमि पर गिरते ही दम तोड़ दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन-फानन में बलरामपुर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचना करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार को दोपहर एक युवक ने अज्ञाात कारणों से कूदकर जान जान दे दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक के भूमि पर गिरते ही हाथ पैर टूट गये और उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और तलाशी में मृतक की जेब से एक निर्वाचन पहचान पत्र मिला जिसमें कैंट क्षेत्र के 548/ई-435 ई लखनऊ में रहने वाले राकेश कुमार रावत के रूप में हुयी है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Previous articleकुलपति ने मरीज की मौत को लेकर जांच कमेटी की गठित
Next articleदो डाक्टर व दो नर्स पर गाज गिरी, बदल सकती है प्रशासनिक व्यवस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here