कोरोना वायरस का टीका जल्दी विकसित करने की कोशिश

0
605

न्यूज। चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए जल्द से जल्द इसका टीका विकसित करने के लिए चलाए जा रहे कई लाख डॉलर के महत्त्वकांक्षी अभियान के तहत अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के वैज्ञानिक नवीनतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह नया वायरस पिछले साल चीन में सामने आने के बाद से बहुत तेजी से फैला है जिसने मुख्य भूभाग में 800 से ज्यादा लोगों की जान ले ली आैर 37,000 से अधिक को संक्रमित किया है। कोरोना वायरस के मामले कई अन्य देशों में भी सामने आए हैं।

किसी भी टीके को तैयार करने में अमूमन वर्षों लग जाते हैं आैर यह जानवरों पर परीक्षण, मनुष्यों पर क्लिनिकल परीक्षण तथा नियामक स्वीकृतियां प्राप्त करने की एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन विश्वभर में विशेषज्ञों की कई टीमें कोरोना वायरस के लिए जल्द से जल्द टीका विकसित करने की कोशिश में जुटी हैं। इस कदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के गठबंधन का समर्थन प्राप्त है आैर ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे छह महीने के भीतर अपना टीका तैयार कर लेंगे।  ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता ने कहा, ”यह अत्यंत दबाव वाली स्थिति है आैर हमारे ऊपर बहुत जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर ”कुछ तसल्ली”” मिली है कि विश्व की कई टीमें इसी काम में लगी हुई हैं।
उन्होंने कहा, ”उम्मीद है कि इनमें से कोई एक सफल होगा आैर इस प्रकोप को रोक पाने में मदद मिलेगी।””
वायरस के प्रसार को देखते हुए छह महीने की समय सीमा भी बहुत ज्यादा लग रही है। माना जा रहा है कि यह विषाणु जंगली जानवर बेचने वाले एक बाजार से फैलना शुरू हुआ है जो चीन में प्रतिदिन करीब 100 लोगों की जान ले रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना वायरस :फार्मा उद्योग हो सकता है प्रभावित
Next articleनिजी अस्पताल पहुंचाने पर आशा बहुओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here