कोरोना : यूपी में 630 नये, 23 डेथ

0
741

लखनऊ। कोरोना का संक्रमण से प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक बार फिर रिकार्ड 630 नये संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना के रोगियों की संख्या 15810 हजार के करीब पहुंच गयी है। कोरोना संक्रमण से अब तक प्रदेश में 488 लोगो की मौत हो चुकी है, इनमें 23 की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। राजधानी के पर्यटन भवन में एक युवक की मौत से हड़कम्प मच गया। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। कर्मचारियों को घरों को भेजने के बाद उसके दो तलों को सैनिटाइज कराये गये हैं, हालांकि अभी युवक कोरोना पॉजिटिव होने को रिपोर्ट नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक आगरा 21, मेरठ 28, गौतमबुद्धनगर 47, लखनऊ 33, कानपुर 54, गाज़ियाबाद 32, सहारनपुर 20, फिरोजाबाद 17, मुरादाबाद 16, वाराणसी 3, बस्ती 15, अलीगढ़ 4, हापुड़ 32, बुलंदशहर 45, सिद्धार्थनगर 2, अयोध्या 10, गाजीपुर 19, अमेठी 9, बिजनौर 1, प्रयागराज 6, संभल 2, बहराइच 1, संत कबीर नगर 3, मथुरा 26, सुलतानपुर 3, गोरखपुर 12, मुजफ्फरनगर 6, देवरिया 6, राय बरेली 1, लखीमपुर-खीरी 1, गोण्डा 3, अम्बेडकरनगर 3, व इटावा 7 नये केस मिले हैं। इसी तरह हरदोई 1, महाराजगंज 12, कौशाम्बी 3, कन्नौज 11, पीलीभीत 2, शामली 6, बलिया 4, जालौन 8, सीतापुर 1, बलरामपुर 1, भदोही 2, झांसी 6, मैनपुरी 14, उन्नाव 5, बागपत 20, एटा 2, बांदा 1, हाथरस 23, मऊ 3, कानपुर देहात 1, कासगंज 2, कुशीनगर 3, महोबा 1, व हमीरपुर में कोरोना का एक नया केस मिला है।

इसके साथ ही कोरोना महामारी में बहराइच की महिला समेत 23 की मौत हो गयी। इसमें आगरा में 4,मेरठ व गाजियाबाद में 3-3, इटावा, कानपुर में 2-2, गोण्डा, बहराइच, प्रयागराज, बरेली, झांसी, वाराणसी, बुलंदशहर, फिरोजाबाद में एक-एक की मौत शामिल है।

Previous articleतीमारदारों ने डाक्टर को दौड़ा कर पीटा, पैर टूटा
Next articleएमपी राज्यपाल टंडन वेंटिलेटर पर, हालत स्थिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here