लखनऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जांच में नया परिवर्तन कर दिया है। अब कोरोना संक्रमण दर के अनुसार आरटीपीसीआर जांच पर निर्णय लिया जाएगा। जहां पर जितनी संक्रमण दर होगी ,उसी के अनुसार से अब कोरोना संक्रमण की जांच करनी होगी। जांच का प्रतिशत निर्धारित कर दिया गया है।
बताते चले कि राजधानी में अभी भी 13 सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का आंकड़ा चल रहा है। इसको देखते हुए राजधानी में 18 से 20 हजार लोगों की जांच हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब संक्रमण दर के अनुसार से संक्रमण की आरटी-पीसीआर व एंटीजेन जांच की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि संक्रमण दर 10 प्रतिशत चल रही है तो कम से कम 10 हजार से अधिक लोगों की आरटीपीसीआर की जांच करनी होगी। वहीं यदि संक्रमण दर चार प्रतिशत है तो कम से कम चार हजार जांच करनी होगी। कोरोना की अधिक से अधिक लोगों की जांच से संक्रमण को पकड़ने में मदद मिलती है। अभी लखनऊ में एक संक्रमित के संपर्क में आने वाले 50 से 55 लोगों की आरटीपीसीआर व एंटीजन की जांच की जा रही है। इससे समय से संक्रमितों की पहचान में मदद मिल रही है आैर कोरोना संक्रमण कम करने में मदद मिल रही है।












