लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में राजधानी स्थित फूलबाग निवासी 63 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। इलाज कर रहे विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना के साथ महिला को डायबिटीज नेफ्रोपैथी बीमारी भी थी। वर्तमान में जांघ की हड्डी भी टूटी हुई थी। राजधानी में कोरोना से अब तक नौ मौत हो चुकी है।
केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि फूलबाग निवासी 63 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण होने पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला मरीज को डायबिटीज के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इसके साथ ही किडनी भी खराब हो चुकी थी। तकनीक रूप से डायबिटीज नेफ्रोपैथी बीमारी कहते है। कोरोना के साथ ही अन्य बीमारी का इलाज भी किया जा रहा था। इसके साथ ही मरीज के जांघ की हड्ढी भी टूटी हुई थी। विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।












