कोरोना से होम्योपैथिक डाक्टर की मौत

0
721

लखनऊ। राजाजीपुरम निवासी होम्योपैथिक के डाक्टर की कोरोना से आज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मौत हो गयी। तबियत बिगड़ने पर डाक्टर को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसे कोरोना संक्रमण निकला था। इलाज कर रहे डाक्टरों के अनुसार डाक्टर को संक्रमण के कारण एक्यूट रेस्पेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम हो गया था। वह डायबिटीज से भी पीड़ित थे।

राजाजीपुरम निवासी डा. जावेद (60) होम्योपैथी के विशेषज्ञ डाक्टर थे। उनका क्लीनिक अमीनाबाद क्षेत्र में था। क्षेत्र में जाने माने डा. जावेद की तबियत तीन जुलाई को बिगड़ने पर केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां पर जांच में कोरोना संक्रमण निकला। केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि डाक्टर को संक्रमण के कारण एक्यूट रेस्पटरी डिस्ट्रेस सिड्रोंम हो गया था। जो कि मौत का कारण बन गया। इसके अलावा उन्हें डायबिटीज की समस्या भी थी, जिसका इलाज चल रहा था।

Previous articleकोरोना से ठीक हो चुके 3 जीआरपी जवानों ने किया प्लाज्मा डोनेट
Next articleएक दिन में कोरोना के रेकार्ड 22,771 केस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here