न्यूज। कोरोना से संक्रमित बैंककर्मी युवक की बृहस्पतिवार को झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद महोबा के हॉटस्पॉट इलाके के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार ने यहां बताया कि महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज के कोविड केयर बुलेटिन में भारतीय स्टेट बैंक महोबा के कर्मचारी की आज सुबह मौत होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रसित बैक कर्मी को इलाज के लिए दस मई को भर्ती कराया गया था। मेडिकल परीक्षण में कल उसके कोरोना से संक्रमित होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था और वेंटीलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि बैंककर्मी रणविजय अपने इलाज के लिए गत आठ अप्रैल से अवकाश पर था। उसकी मौत की खबर के बाद मामले में पूरी सतर्कता बरतते हुए यहां एसबीआई के पूरे बैंक स्टाफ के सेम्पल करा कर जांच के लिए भेजे गए है। इसके अलावा मृतक के परिजन ओर पड़ोसियों के भी 45 सेम्पल कलेक्ट किये गए है। बैंककर्मी के सुभाष नगर स्थित आवास से चार सौ मीटर के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
यहां लोगो के आने जाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा इलाके में सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। पूरे क्षेा को नगर पालिका परिषद द्वारा सेनेटाइज कराया जा रहा है। यहां आम आदमी की आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति विशेष सतर्कता बरतते हुए अधिकारियों की निगरानी में कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से महोबा जिले में मौत का यह पहला मामला है। इसके पूर्व यहां जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग स्टाफ के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












