कोरोना से 3 मौत

0
645

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गयी। इनमें दो मौत राजधानी के मौलवीगंज व सआदतगंज क्षेत्र से है। राजधानी में अब तक नौ मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है आैर अब कुल 11 मौत हो गयी है, जब कि तीसरी मौत साहेबगंज गोंडा के मरीज की है।

केजीएमयू प्रवक्ता डा. सुधीर ने बताया कि मौलवीगंज निवासी 70 वर्षीय महिला 16 जून को गंभीर हालत में भर्ती हुई थी। मरीज की जांच में श्वसन तंत्र फेल होने के साथ ही किडनी भी फेल हो रही थी। यहीं महिला मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर की भी शिकायत बनी हुई थी। जांच में कोरोना संक्रमण भी पाया गया था। डाक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा सआदतगंज निवासी 60 वर्षीय पुरुष को 15 जून को भर्ती कराया गया था। उस वक्त उसके फेफड़े की झिल्ली में पानी भरा हुआ था।

मरीज की जांच के साथ ही इलाज शुरू किया गया। डाक्टरों ने फेफड़े में पानी भरने का कारण कैंसर होने की आशंका बतायी गयी। जांच में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हो गयी। इस बीच श्वसन तंत्र फेल होने लगा आैर काफी प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बताते चले कि राजधानी में कोरोना संक्रमण से अब तक ग्यारह मौत हो चुकी है। केजीएमयू में तीसरी मौत गोंडा के साहेबगंज निवासी मरीज की हुई। मरीज को 13 जून को कोरोना संक्रमण की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया था। मरीज को डायबिटीज होने के साथ फेफड़े की समस्या भी बनी थी। इलाज के बाद भी मरीज का श्वसन तंत्र फेल हो गया आैर उसकी मौत हो गयी।

Previous articleMP के CM ने लिया गवर्नर लालजी टंडन का हाल-चाल
Next articleकेजीएमयू: नयी डायलिसिस यूनिट शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here