कोरोना संक्रमण मुक्त करें पीजीआई में प्लाज्मा दान अपील

0
671

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाद आईसीएमआर ने संजय गांधी पीजीआई को भी कोरोना से ठीक हो चुके वयस्क व्यक्तियों के प्लाज्मा डोनेशन के लिए अनुमोदन दे दिया है। पीजीआई प्रशासन ने भी कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से अपील करते हुए कहा है कि आप कोरोना सर्वाइवर से कोरोना फाइटर बन सकते है। पीजीआई प्रशासन ने कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों से अपील की है कि अगर कोविड-19 के संक्रमण से ग्रस्त रहे हो और किसी नामित अस्पताल में उपचार के बाद आप इस संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो गए हो, तो आप कोरोना सर्वाइवर से कोरोना फाइटर का स्थान ग्रहण कर सकते हैं। कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्ति के प्लाज्मा में सुरक्षित एंटीबॉडी बनते हैं, जो कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ने में सहायक होते हैं। इससे कोविड-19 संक्रमण से जूझते अन्य व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। आईसीएमआर ने संजय गांधी पीजीआई को ऐसे वयस्क व्यक्तियों के प्लाज्मा डोनेशन के लिए अनुमोदन दे दिया है।

निदेशक डा. धीमान पीजीआई ऐसे वयस्क व्यक्तियों को आमंत्रित करता है जो कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं। इस दिशा में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय होगा और मानवता की सेवा की ओर एक बड़ा कदम होगा। इसके लिए पीजीआई के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में 8004904425 / 8004004429 नंबर पर कॉल या मैसेज कर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपनी जानकारी के लिए 0522 2495411 पर फोन करके दी जा सकती है। यहीं नहीं अगर डोनेर आने के लिए वाहन की मांग करता है तो उसकी मांग करने पर वाहन की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएक ही इमारत के 41 निवासी कोराना संक्रमित
Next articleडायलिसिस का मरीज निकला कोरोना पाजिटिव, अन्य मरीजों पर भी खतरा बरकरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here