कोरोना पाजिटिव महिला की हालत में सुधार

0
610

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संदिग्ध कोरोना के नौ लोगों आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सभी संदिग्ध मरीजों प्राथमिक जांच में किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कोरोना पाजिटिव भर्ती महिला डॉक्टर की तबीयत में सुधार है। इलाज कर रहे विशेषज्ञों का मानना है कि मरीज की जांच के लिए दोबारा नमूना जांच के लिए भेजा गया है। भर्ती होने वालों में अमौसी एयरपोर्ट का कर्मचारी भी शामिल है।

Advertisement

शुक्रवार को केजीएमयू के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना की आशंका में नौ मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें दुबई से आये दम्पति भी शामिल हैं। इनको सुबह केजीएमयू में लाकर जांच कराई गयी। जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा दोनों की छुट्टी करने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाने का परामर्श दिया गया है। मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. डी हिमांशु के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट में तैनात एक कर्मचारी में कोरोना के लक्षणों में उसे बुखार व गले में खराश महसूस होने के बाद केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। इसी तरह राजस्थान से लौटे एक व्यक्ति को बुखार के साथ सर्दी-जुकाम भी है। बंगलूरु से लौटे यात्री को भी ूूलक्षणों के आधार पर भर्ती किया गया है। विदेशी सैलानी के संपर्क के आने के बाद एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है।

डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि कनाड़ा की महिला डॉक्टर की तबीयत स्थिर बनी हुई है। दोबारा जांच की जा रही है। इसके अलावा महिला डॉक्टर के पति व बच्चे की जांच हुई। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आयी है। लिहाजा दोनों की डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक परिवार के 10 सदस्यों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए थे। किसी में भी पाजिटिव नहीं है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनिर्धारित वेतन न मिलने से आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ आक्रोशित
Next articleवेटिलेंटर की कमी बता कर टाल दिया सर्जरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here