कोरोना मरीजों का संक्रमण 1274

0
831

 

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना  संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। सोमवार को मरीजों का आंकड़ा 1274 पहुंचा।  वही सोमवार को 2915 मरीज डिस्चार्ज हो गए। जब की मौत का आंकड़ा आज भी 26 पर रहा।
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर का दावा है कि संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कम हो रही है। उन्होंने बताया कि जांच अभियान में संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले परिजन व अन्य सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि संक्रमण अभी कम हुआ है, लेकिन अभी भी लॉकडाउन खुलने के बाद विशेष ध्यान रखना होगा।  संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों व बाजार में जाने से बचना चाहिए। लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें और घरों से बाहर अति आवश्यकता होने पर ही निकले । स्वास्थ विभाग अधिकारियों का मानना है कि वर्तमान में होम आइसोलेशन के मरीजों पर विशेष ध्यान रखना जा रहा है।
लेकिन कोरोना संक्रमण भले ही कम हो रहा है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार को 26 संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान मौत हो गई। अगर देखा जाए राजधानी के विभिन्न कोविड अस्पतालों में अभी भी लगभग 500 से अधिक गंभीर मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट, वेंटिलेटर और आईसीयू यूनिट में भर्ती चल रहे हैं। इलाज में डिटेल डॉक्टरों की माने तो संख्या कम होने के साथ ही मौत के आंकड़ों में अगले सप्ताह से कमी आने की उम्मीद है। गंभीर मरीजों में भी पहले से काफी सुधार हो रहा है।
सोमवार को इलाज करा रहे दोगुने से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार 2915 मरीजों ने करुणा संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि होम आइसोलेशन में भी मरीज ठीक हो रहे हैं। उनकी संख्या में भी कमी आ रही है।

Previous articleसांसद आजम खान की तबियत खराब,आईसीयू में शिफ्ट
Next articleकोरोना मरीजों के लिए ऑटो एंबुलेंस शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here