राजधानी में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, आज 212 मरीज

0
739

लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। चार थानों में लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण से मरीज लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में 212 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राजधानी में आवासीय कालोनियों में लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए 4 थानों में लॉकडाउन किया गया है। लेकिन अन्य क्षेत्रों में राजाजीपुरम, गोमती नगर, एलडीए कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमण फैल रहा है। पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज, चौक सहित अन्य क्षेत्रों में भी मरीज मिल रहे हैं।

इन मरीजों का आरोप है कि रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना तो आ जाती है लेकिन उन्हें भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस नहीं आती है। 1 से 2 दिन तक उन्हें एंबुलेंस का इंतजार घर में ही क्वारंटाइन होकर करना पड़ता है। सबसे ज्यादा पहले से बीमार मरीजों को उठानी पड़ती है। कई दिनों से तो काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज खुद गाड़ी चला कर के भर्ती होने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मरीजों को लगातार एंबुलेंस ले जाकर भर्ती करा रही है।

Previous articleकोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे दिन 2 मौतें
Next article8 वर्षों से स्पाइन में धंसा चाकू का टुकड़ा, विशेषज्ञों ने निकाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here