लखनऊ। राजधानी में जांच रिपोर्ट के अनुसार अस्सी लोग में संक्रमित मिले है। इसमें निजी अस्पताल के 11 कर्मचारी भी शामिल है, जबकि संक्रमितों में चार बच्चों सहित पचास पुरूष और उन्नतीस महिलाएं शामिल है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ंिचंताग्रस्त कर दिया है। अगर पांच दिनों में 236 मामले सामने आ चुके है. यानि रोजाना औसतन 47 मरीज सामने आ रहे है। विदेश व गैर राज्यों से आने वाले मरीजों का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में राजधानी में 278 कोरोना के सक्रिय मरीज है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बाहर से आये संक्रमित मिल चुके मरीजों के सम्पर्क में आये लोग भी लगातार संक्रमण बढ़ा रहे है। सीएमओ आफिस के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी का कहना है कि रविवार को राजधानी में 80 लोगों में कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज में एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आये परिजन व अन्य आठ लोग संक्रमित हो गये है। इसके अलाावा जरनकीपुरम, हुसैनाबाद, आलमबाग और गोमती नगर में एक ही परिवार के दो- दो लोग संक्रमित मिले है। वही शहीद पथ स्थित एक निजी अस्पताल के अस्पताल के 11 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। मेडिकल स्टॉफ की कोरोना जांच करायी जा रही थी। इसी जांच में गार्ड, सफाई स्टॉफ समेत अन्य ग्यारह स्टॉफ की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि खास बात रह है कि किसी में कोई लक्षण नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में है। इसके अलावा सम्पर्क में आये अन्य लोगों समेत डॉक्टर्स व अन्य सभी स्टॉफ की जांच करायी जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार राजधानी के सीएचसी चिनहट इलाकें में सबसे ज्यादा 23 केस मिले है। इसमें चिनहट, गोमती नगर व आसपास के इलाके शामिल है। इसके अलावा इंदिरा नगर इलाके में पांच लोगों में भी संक्रमण मिला है।











