लगातार बढ़ा रहे कोरोना संक्रमित, शुक्रवार को 577

0
820

 

 

 

 

 

लखनऊ में कोरोना का कहर बढ़ गया है। राजधानी में शुक्रवार को 577 लोग संक्रमित मिले है। संक्रमण का कहर इतना ज्यादा है कि आवासीय कालोनियों में अब तेजी से मरीज मिलने लगे हैं। स्वास्थ विभाग की माने तो ज्यादातर मरीज किसी ना किसी यात्रा से लौटे मरीज के संपर्क में आए हैं।

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार अलीगंज में सबसे ज्यादा 118 मरीज संक्रमित मिले हैं।,चिनहट में 80,सरोजनीनगर में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं,गोसाईंगंज में सात लोग पॉजिटिव आए हैं,काकोरी में चार लोग संक्रमित पाए गए है। मोहनलालगंज,मलिहाबाद में दो-दो लोग पॉजिटिव पाए गए,इंदिरानगर में 51 लोग संक्रमित मिले हैं। यहां की ए ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरो ना संक्रमित बताया जा रहा है। सिलवर जुबली के आस-पास के 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। आलमबाग क्षेत्र में 39 लोग संक्रमित मिले है। अधिकारियों का मानना है कि विदेशों से यात्रा करके आने वाले यात्री किसी ना किसी के संपर्क में आ जाते हैं और संक्रमित हो जाते हैं। स्वास्थ विभाग अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीजों में लक्षण ना के बराबर है और होम आइसोलेशन में मरीज हैं। अस्पतालों में मरीज बहुत कम संख्या में भर्ती है लेकिन अस्पतालों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Previous articlekgmu : सिर्फ आनलाइन होगा पंजीकरण,आफलाइन बंद बंद
Next articleकोरोना के इलाज में बाजार में आयी नयी दवा मोलनूलुप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here