लखनऊ में बढ़ा कोरोना ,5 नये मरीज

0
828

 

 

 

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शनिवार को दस वर्ष के बच्चे सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह दस वर्षीय बच्चा डालीगंज निवासी है। बच्चे का दांतों का इलाज से पहले कोरोना जांच करायी गयी। जांच में बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। वही दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस कमिश्नर की कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर ने खुद को आईसोलेट कर लिया था। वर्तमान में राजधानी में कोरोना के 29 सक्रिय मरीज है।
केजीएमयू में भर्ती हो कर इलाज करा रही कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले 130 लोगों की जांच प्रोटोकाल के तहत करायी गयी थी। इन 130 की जांच में एक और महिला की कोरोना संक्रमित मिली है।

 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारी आश्चर्यचकित है। आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक आशियाना की एलडीए कॉलोनी के छह लोगों में संक्रमण मिल चुका है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार संक्रमित महिला के घर में समारोह आयोजित है। इससे कारण काफी संख्या में एकत्र हैं। इससे संक्रमण का खतरा आैर बढ़ गया है। परिवार में छह लोग पॉजिटिव मिलने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। परिवार अगल-बगल के दो फ्लैट में निवास करता हैं। परिवार के पांच संक्रमित सदस्यों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। वह सभी होम आईसोलेशन में हैं। संक्रमित मरीजों को एक ही परिवार को देखते हुए कंटेनमेंट जोन केवल उन्हीं दोनों फ्लैट के बाहर बनाया गया है। कोविड कमांड सेंटर संक्रमितों का लगातार हालचाल ले रहा है। लगातार फोन पर संपर्क करके इन लोगों से हालचाल लिया जा रहा है। वही सिविल अस्पताल में इलाज के पहुंची महिला ने कोरोना संक्रमण की जांच करायी गयी, जिसमें संक्रमण मिला है। इसके अलावा बाहर यात्रा से पहले एक महिला ने कोरोना की जांच करायी। कोरोना संक्रमित होने के बाद भी महिला को कोई लक्षण भी नहीं थे।

 

 

 

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले पुलिस कमिश्नर की कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कमिश्नर ने खुद को आईसोलेट कर लिया था।

Previous articleKgmu : संविदा डाक्टरों की भर्ती का विरोध
Next articleबालीवुड अभिनेत्री करीना कपूर व यह अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here