आओ चलें मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें

0
1227

 

 

 

 

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी *मतदाता जागरूकता अभियान* के क्रम में आज महासंघ द्वारा बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में एक बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में आज के ही दिन 14/2/2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। इसके साथ ही उनके परिवार को पेन्शन न मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी को मतदान करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के बारे में बताया गया।

 

 

 

इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण/प्राइवेटाइजेशन/ आउटसोर्सिंग बंद करने की बात प्रमुखता से करने वाली राजनीतिक पार्टी को ही सभी आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट देकर सरकार बनाने हेतु अपनी-अपनी इच्छा प्रकट की साथ ही साथ चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में हो रहे निजी करण एवं संविदा पर रखे गए लोगों को परमानेंट करने की भी बात की गई उक्त कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे, के के सचान, श्रवण सचान,रजत, सुनील, कपिल, सत्येन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव,आईनिस चार्ल्स, मंजीत कौर,रेनू दूबे,शशि सारस्वत, स्मिता, हुस्ना ख़ातून मीना,रेनू पटेल, कनक,देवरती,प्रीती आदि के अलावा अशोक कुमार, प्रधान महासचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ मौजूद थे।

Previous articleKgmu: महर्षि चरक शपथ के शुरू हुआ MBBS,BDS का नया सत्र
Next article…और तीसरी पीढ़ी में भी होगा डॉक्टर, खुशी झूम उठा डाक्टर्स परिवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here