CMS के छात्र को US में पढ़ने के लिए 11100000 का वजीफा

0
790

लखनऊ। यूपी में लखनऊ स्थित सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) के मेधावी छात्र कार्तिकेय पाण्डेय को एक करोड़ 11 लाख रूपये की स्कॉलरशिप मिली है। यह स्कालर शिप अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिये प्रदान की गयी है। सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय का नाम विश्व भर में गौरवान्वित हुआ है।

सीएमएस से दी गयी जानकारी के अनुसार छात्र कार्तिकेय को यह स्कॉलरशिप अमेरिका की प्रख्यात ड्रेक्सल युनिवर्सिटी द्वारा उसकी सम्पूर्ण शिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा छात्र कार्तिकेय को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन द्वारा भी उच्चशिक्षा के प्रस्ताव प्राप्त हुए है,ं लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी द्वारा 58 लाख रूपये (92,000 अमेरिकी डालर) की स्कॉलरशिप भी स्वीकृत हुई है।

सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छाा को बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसावधान : एक इंजेक्शन के प्रयोग से फैली यह गंभीर बीमारी
Next articleइसकी मौत पर हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here