CMO कोरोना संक्रमित हुए, बढ़ रहा संक्रमण

0
972

 

 

 

 

 

लखनऊ। कोरोना संक्रमण राजधानी में तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 2716 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है।  इसके अलावा आज सबसे ज्यादा 1420 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो गये है। सोमवार को खास बात यह रही कि इलाज की कमान सम्हालने वाले लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल कोरोना संक्रमित हो गये है। इनके साथ ही दो अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी संक्रमित मिले हैं।

 

 

इससे सीएमओ कार्यालय में हड़कम्प मच गया है। सम्पर्क में आने वाले लोगों का सैम्पल जांच के लिए जा रहा है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के संवेदनशील अलीगंज, चिनहट, आलमबाग, कैसरबाग, इंदिरानगर हो गये है। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण कम नही हो रहा है। इनमें कुछ क्षेत्रों में तो आंकड़ा पांच सौ के करीब पहुंच चुका है।
कोरोना संक्रमण संक्रमित के संपर्क में आने वाले जल्दी चपेट में ले रहा हैं। जांच में 1013 लोग सम्पर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित हो गये है, जबकि विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे 202 लोग संक्रमित मिले है। इन सभी के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर-कर्मचारी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। 66 डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित है। सर्दी-जुकाम, गले में खराश व बुखार होने पर जांच में 377 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिले है। ऑपरेशन से पहले 76 मरीजों संक्रमित है। कमांड हॉस्पिटल में 26 मरीजों की रिपोर्ट संक्रमित है।
कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीज भी तेजी से बढ़ रहे है। सोमवार को एक साथ 1420 मरीजों डिस्चार्ज हुए है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे काफी हद तक स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। घर में रहकर मरीजों को मात देने वालों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

Previous articleराजनीतिक दल कर्मचारी हितों को भी अपने एजेंडे में शामिल करें- सुनील यादव
Next articleपरिवार की तरह है सिविल का हर मेडिकलकर्मी -डॉ आनंद ओझा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here