न्यूज। कोरोना संक्रमण महामारी का खतरा कम होने की संभावना अभी नहीं दिख रही है। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से संघर्ष कर रही दुनिया के सामने जल्द ही एक और कोरोना का एक वैरिएंट आने वाला है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के एक और वायरस वैरिएंट का पता चला है, जिसे वैज्ञानिकों ने NeoCov नियोकोव नाम दिया है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, यह वैरिएंट न केवल तेजी से फैलता है, बल्कि हर 3 में से एक मरीज की मौत भी हो जाती है। चीनी वैज्ञानिकों ने दक्षिण अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इस नए वायरस का पता लगाया है।
वुहान यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ बायोफिजिक्स ऑफ द चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, नियोकोव कोरोना वायरस PDF-2180-CoV से संबंधित है जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। फिलहाल अभी चीन के इस अध्ययन को अब तक किसी बड़ी वैज्ञानिक संस्था ने मान्यता नहीं दी है।रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नया कोरोना वायरस – नियोकोव – दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों में मिला था, जो जल्द ही जानवरों के बीच फैल गया। यहीं से अब इन्सानों में फैला रहा है। बायोरेक्सिव वेबसाइट पर प्रीप्रिंट के रूप में प्रकाशित अध्ययन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यह वायरस इन्सानों में तेजी से फैल सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मनुष्यों पर NeoCoV के संभावित खतरे के बारे में अधिक जानने के लिए शोध की आवश्यकता है। WHO से जुड़े विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (ओआईई), खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) हालात पर नजर रखे हुए है।












