लखनऊ । श्यामा प्रसाद मुखर्जी यानी कि सिविल हॉस्पिटल में को वैक्सीन का वैक्सीनेशन आज शुरू हो गया। यहां पर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में दोपहर 1:00 बजे तक लगभग 45 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन हो चुका था। शुक्रवार को कुल 35 अस्पतालों में से तीन अस्पतालों में कोवैक्सीन लगायी जा रही है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों मंे कोविशील्ड की डोज दी जाएगी। कोवैक्सीन वाले अस्पतालों में सिविल अस्पताल में 204, लोकबंधु अस्पताल में 343 आैर आरएलबी अस्पताल में 428 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लग वही है। खास बात यह है कि एक लाभार्थी को एक ही कम्पनी की दोनों बार डोज लगेंगी। इसका व्यौरा वैक्सीन कार्ड पर लिखा जाएगा। इसके अलावा पंजीकृत लाभार्थियों में गर्भवती व प्रसूता का नाम भी हटाया जा रहा है। वैक्सीन संबंधी किसी भी दिक्कत या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कोविड कंट्रोल रूम पर भी वैक्सीनेशन से जुड़ी सहायता मिलेगी। इसके नम्बर 0522-4523000 पर संपर्क करें। वहीं शहर के कोविड कंट्रोल रूम से भी 15 दिन में तीन बार लाभर्थियों को फीड बैक लिया जाएगा।












