लखनऊ। शहर में चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। शहर में चिकनगुनिया के अब तक 52 मरीज मिल चुके है। उधर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर के बाल रोग विभाग में दिमागी बुखार से दो बच्चों की मौत हो गयी। यह दोनों बच्चें निजी अस्पताल में भर्ती थे। इनकी हालत बिगड़ने पर बच्चों को केजीएमयू रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर रविवार को लैब बंद होने के कारण आज मात्र चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
केजीएमयू के लालकुआं क्षेत्र के एक वर्षीय बेटी को लगभ एक सप्ताह पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर बुखार कम नहीं हुआ, बल्कि उसे झटके भी आने लगे थे। झटके आने पर डाक्टरों ने निजी अस्पताल के डाक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया था। केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के बाल रोग विभाग में भर्ती बच्ची का इलाज चल रहा था। यहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान झटके आने पर हालत काफी गंभीर बतायी थी। आज उसका इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उधर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में एक मरीज में चिकनगुनिया पाजिटिव पाये जाने पर हड़कम्प मच गया है।
डाक्टरों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है आैर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं हरदोई निवासी 17 वर्षीय लड़की को शनिवार को दिमागी बुखार की शिकायत होने पर ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। यहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर बतायी थी, बताते है कि परिजन परेशान होकर लड़की को लेकर निजी अस्पताल चले गये। जहां पर उसकी मौत हो गयी।