चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
1034

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो शहीद स्मारक पर जाकर सम्पन्न हुई। इससे पहले प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमें स्वैच्छिक रूप से बिना किसी डर और भय के रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतम मंद रोगियों को उसका लाभ मिल सके। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्ष मंत्री ने केजीएमयू ब्लड बैंक का फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट का उदघाटन एवं विभाग के पुनर्निर्मित संगोष्ठी कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर मिशन निदेशक एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार आैर केजीएमयू के कुलपति प्रो. मदनलाल ब्राह्म भट्ट भी मौजूद थे। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्षा डा. तुलिका चंद्रा ने बताया फेसबुक पेज और ट्विटर को आम-आदमी और ब्लड बैंक को सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जोड़ने के लिए बनाया गया है। यह आमरटेक कंवरजेंस इडिया लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है।

यह सम्पर्क राउण्ड द क्लॉक चलने वाला होगा और इससे हमे रक्तदाता को पंजीकृत करने और उनके रक्तदान से संबंधित प्रश्नो और जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव, उमेश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो. एसएन शंखवार, अधिष्ठाता चिकित्सा संकाय, प्रो. मधुमती गोयल, उपचिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस मल्होत्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous articleडाक्टर की जगह फार्मासिस्ट उपचार करते मिला
Next articleमाल सीएचसी पर तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here