लिवर की बीमारियों को ठीक करने वाला कैप्सूल जांच में फेल

0
685

 

 

 

 

लखनऊ। पाचन तंत्र सही तरीके से सक्रिय न होना व भूख न लगने पर लिया जाने वाल गुड हेल्थ कैप्सूल जांच में अद्योमानक मिला है। जांच के बाद इस कैप्सूल में स्टेरॉयड की मात्रा ज्यादा पायी गयी है। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, ठीक करने से ज्यादा स्वास्थ्य को नुकसान होता है। इस कैप्सूल को आयुर्वेद निदेशक ने प्रदेश भर में इसकी बिक्री करने पर रोक लगा दी है। निर्देश के अनुसार किसी भी मेडिकल स्टोर पर यह दवा बिकती मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

प्रदेश भर में गुड हेल्थ कैप्सूल की बिक्री की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोलकाता में स्थिति कंपनी के माध्यम से दवा का निर्माण किया जा रहा था। इस दवा के लिए दावा किया गया था कि यह लिवर समेत पेट के कई रोगों से निजात दिला देती है। आयुर्वेद विभाग ने इस दवा के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में इस दवा में स्टेरॉयड की मात्रा अधिक मिली थी। स्टेरॉयड स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। जिसके बाद आयुर्वेद निदेशालय ने आदेश जारी करके सभी औषधि केंद्र पर दवा वितरण पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

 

 

आयुर्वेद निदेशक डॉ. एसएन सिंह ने बताया प्रदेश के भर सभी औषधि केंद्र पर इस दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया दवा में स्टेरॉयड की मात्रा अधिक मिली है। जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

Previous articleहोम्योपैथी डायलिसिस,लिवर सहित कई जटिल बीमारियों में कारगर
Next articleRtpcr जांच विश्वसनीय नहीं: डॉ रॉय चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here