खाने से मना किया, कैंटीन पर जड़ा ताला

0
1224

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी अस्पताल फेज वन में अंतिम तल पर चल रही कैंटीन में दोपहर में जमकर बवाल हुआ। यह बवाल कर्मचारियों ने खाना की मेज से जबरन उठा देने पर किया। मौके पर पहुंचे आक्रोशित कर्मचारियों की जूनियर डाक्टरों से भी तीखी नोंक झोंक भी हुई। नाराज आक्रोशित कर्मचारियों ने कैंटीन में ताला जड़ दिया। मौके पर पहंुचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कैंटीन में कर्मचारियों के भी खाने की संस्तुति दे दी, तब जाकर ताला खुल पाया।

शताब्दी अस्पताल के अंतिम तल पर चल रही कैंटीन आये दिन विवाद होता रहता है। यहां पर सिर्फ डाक्टरों को जलपान व भोजन करने देने की अनुमति है। कर्मचारियों का कहना है कि कैंटीन शुरू करते वक्त कर्मचारियों को भी खाने की अनुमति दी गयी थी। इसके बावजूद कैंटीन संचालन अपनी तानाशाही से कर्मचारियों को प्रवेश ही नही देता था। इसको लेकर विवाद होता था। इसके बाद आज एक कर्मचारी कैंटीन में भोजन कर रहा था कि कैंटीन संचालन के बीच भोजन में उसे जबरन उठा दिया आैर बाहर निकाल दिया।

इससे आक्रोशित कर्मचारी ने अपने संघ के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सभी एक जुट होकर कैंटीन पहुंच गये आैर हंगामा करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों की मौजूद कैंटीन संचालक व जूनियर डाक्टरों से कहा सुनी भी हो गयी। आक्रोशित कर्मचारियों ने सबको जबरन बाहर निकाल कर कैंटीन में ताला जड़ दिया। इस पर हरकत में केजीएमयू प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वार्ता की आैर कैंटीन में तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों के भोजन व जलपान करने की संस्तुति दी। इसके बाद करीब एक घंटे में ताले को खोल दिया गया।

Previous articleस्टेडियम के बगल में ही मिलेगा खिलाड़ियों को यह इलाज
Next articleछह छक्के लगा जडेजा ने…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here