लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के गांधी वार्ड के सामने रैन बसेरा को श्री फाउडेंशन ( प्रसादम सेवा) द्वारा आदर्श रैन बसेरा बनाया गया। इसका शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने किया। आदर्श रैन बसेरा में कम्बल, गरम पानी, भोजन, चाय आदि समस्त सेवा निशुल्क उपलब्ध है। बताते चले कि गांधी वार्ड के सामने रैन बसेरा में एक बुजुर्ग तीमारदार की मौत होने के बाद केजीएमयू प्रशासन जागा था।
रैन बसेरा को मरम्मत कराने के लिए श्री फाउडेंशन ने जिम्मेदारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार ने बताया कि आदर्श रैन बसेरा में तीमारदारों के लिए पलंग, गद्दे के अलावा रात में अलाव की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा एयरटाइट चारो ओर से किया गया है। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने उद्घाटन के बाद तीमारदारों के लिए किये गये कार्य की सराहना ने की। उद्घाटन में केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, कुलसचिव आदि मौजूद थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












