बजट है, भुगतान न होने से नहीं हो रही सर्जरी

0
627

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आर्थो की सर्जरी टल गयी है। लगभग 49 से ज्यादा मरीज सर्जरी की वेंटिंग में चल रहे है। आयुष्मान योजना का बजट होने के दावों के बावजूद इम्प्लांट आपूर्ति करने वाली कंपनी को लगभग एक करोड़ रुपये पेमेंट नही हो पा रहा है। लम्बा भुगतान न होने के कारण कंपनी ने इम्प्लांट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां तक विभाग में जो इम्प्लांट आये थे, उन्हें भी उठा ले गये हैं। इस लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

आर्थोपैडिक विभाग में सर्जरी के इंतजार में दूर-दराज व गैर जनपदों के काफी मरीज विभाग में रूके हैं। हरदोई निवासी शमशेर के पैर में प्लेट लगाई जानी है। दो सप्ताह से वह विभाग में ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। नेपालगंज की सुजाता का घुटना प्रत्यारोपण होना है। पंजीकरण व कागजी कार्रवाई के बाद भी सर्जरी नहीं हो पा रहा है। इससे पहले केजीएमयू की जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से लारी कॉर्डियोलॉजी में आयुष्मान योजना से हार्ट की सर्जरी बंद हो गयी थी। लगभग एक दर्जन कंपनियों ने भुगतान न होने पर स्टंट आदि की आपूर्ति रोक दी थी। काफी कोशिशों के बाद भुगतान हुआ था। तब जाकर सर्जरी शुरु हो सकी थी। केजीएमयू के आयुष्मान योजना के नोडल आधिकारी डा. बालेदु सिंह का कहना है कि बजट की कोई कमी नहीं है, फिर भी जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद अब दो से तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleउपछाया चंद्र ग्रहण आज
Next articleअगले तीन दिनों तक जबरदस्त सतायेगी सर्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here