लखनऊ। स्माइल ट्रेन परियोजना के राज्य निदेशक, क्रिनियोफेशियल सर्जरी विशेषज्ञ के अलावा हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर के संस्थापक डा. वैभव खन्ना को सेशेल्स गणराज्य की संस्था जियो ज्योति फ ाउडेंशन ने दस दिवसीय जनकल्याण शल्य चिकित्सा शिविर के लिए आमत्रिंत किया है। उनके साथ ही तीन आैर विशेषज्ञ शल्य चिकित्सक जा रहे है। यह दल मुख्य रूप से ब्रोस्ट रिडक्शन सर्जरी करेंगा। यह शिविर 18 मार्च से शुरु होगा।
संस्था के स्थानीय अध्यक्ष सूर्य खन्ना ने बताया कि डा. वैभव खन्ना के नेतृत्व में जा रहा यह विशेषज्ञ डाक्टरों का दल उन नवयुवतियों व महिलाओं का उपचार करेगा, जो फिटेट ड्रेस पहनने में खुद को अनकफंर्ट महसूस करती है या फिर ब्रोस्ट का साइज अधिक होने पर शोल्डर पेन, पीठ दर्द आदि समस्याओं से पीड़ित है। इसके अलावा सूजन या गांठ भी दिक्कत का कारण बन जाते है। डा. वैभव ने बताया कि इस परेशानी को कम करने के लिए ब्रोस्ट रिडक्शन सर्जरी करवाने के साथ रिडक्शन मैमोप्लास्टी के जरिये ब्रोस्ट की पोजिशन, साइज रिकाउंटर आैर उसको रीशेप करने का काम होगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












