लखनऊ । बॉलीवुड की एक बड़ी खबर ने आज हड़कंप मचा दिया है। सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने व बेचने का आरोप है।
क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी व वर्ष 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच का कहना कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता होने के सबूत मिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकरण को लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। बताया जाता है कि सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सिने स्टार जगत में हड़कंप मच गया है। हालांकि राज कुंद्रा ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें इस प्रकरण में फसाया जा रहा है। बताया जाता है कि इस प्रकरण की गहनता से मुंबई पुलिस ने लगभग 5 महीने तक जांच पड़ताल की और उसके बाद फिर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उन्हें सबूत दिखाये गये। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।