लखनऊ । किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में ए पाजिटिव ब्लड ग्रुप की कमी को देखते हुए लोगों ने रक्तदान शुरू कर दिया हंै। बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद यूथ ऑफ मेडिकोज यूपी संस्था ने ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव का रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 16 यूनिट ब्लड ए पाजिटिव मेडिकोज, रेजीडेंट व अन्य डाक्टरों ने किया।
संस्था ने दो दिन में सिर्फ ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव के लोगों का चयन करके यह विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस विशेष रक्तदान शिविर में डॉक्टरों एवं मेडिकोज ने रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के संस्थापक डा. विनोद के मार्गदर्शन में किया गया। इस रक्तदान शिविर में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डा. निखिल तोमर डॉ अभिषेक नंदन उपस्थिति थे।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 16 यूनिट ब्लड ए पॉजिटिव रक्त दान हुआ। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि लोगों ने उनकी अपील को सुना है आैर ए पाजिटिव ग्रुप के रक्तदान के लिए लोग आगे आ रहे है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू मेडिकोज ने हमेशा ब्लड डोनेशन में मदद की है आैर आज विशेष रक्तदान शिविर में ए पाजिटिव ग्रुप का रक्तदान करके सहायता की है। इसके कारण ही जरूरतमंद मरीजों को इस ग्रुप का खून मिल सकेगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











