लखनऊ। जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज के छात्रों का भविष्य को खतरे में देख कर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर हो गये है। सोमवार को कॉलेज गेट पर प्रदर्शन व नारेबाीजी के बाद हजरतगंज स्थित जीपीओ पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर सरकार से भविष्य बचाने की गुहार लगाई। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें परेशान कर रहा है।
बताते चले कि बीकेटी स्थित जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2016 में 96 बच्चों ने एडमिशन लिया था। इसके बाद एमसीआई ने अनुमति नहीं दी। ऐसे में कॉलेज में शिक्षक से लेकर चिकित्सालय तक की व्यवस्ताएं बेपटरी हो गईं। अब स्थिति यह है कि कुछ छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुछ अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहेहैं। कैयिर दांव पर लगता देख सोमवार को तमाम छात्र कॉलेज गेट पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर पुलिस आ गई। ऐसे में छात्रों को वहां से हटा दिया गय। छात्र हाथ में नारे लिखे तख्ती लिए जीपीओ पहुंचे। यहां देर शाम तक धरने पर बैठेरहे। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन फीस हजम करने के साथ ही उन्हें धमकी भी दे रहा है।
डीजीएमई डा. केके गुप्ता का कहना है कि जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज का मामला गंभीर है। छात्रों का शिकायती पत्र मिल गया है। कुछ छात्र कोर्ट भी गए हैं। वहां भी कार्यवाही चल रही है। कॉलेज प्रशासन को एडमिशन लेने वाले छात्रों की पढ़ाई पूरी करानी होगी। वे बीच सत्र में नहीं छोड़ सकते है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












