भारत का विज्ञान अमेरिका-चीन से काफी आगेः राजनाथ सिंह

0
1354

मथुरा – केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि अमेरिका, चीन से काफी आगे भारत का विज्ञान है। नया ने अपनी अकल बढ़ाने को कभी न कभी हमारी नकल की है। वह आज जीएलए विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उपाधियों प्रदान की। साथ ही 12-12 मेधावियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर राजनाथ ने कहा कि जो भारत में है वह दुनिया में कहीं नहीं है। भारत की संस्कृति और विज्ञान का लोहा पूरी दुनिया मानती है। दुनिया ने अपनी अकल बढ़ाने को कभी न कभी हमारी नकल की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के वैज्ञानिक सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण पर बातें करते हैं लेकिन हमारे देश का ज्योतिष सबसे आगे है। 100 साल बाद चंद्रग्रहण कब होगा यह भी मथुरा के पंडित बता सकते हैं। अमेरिका, चीन से काफी आगे भारत का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि देश के पहले ग्लोबल यूथ स्वामी विवेकानंद थे। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।

इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह वृंदावन पहुंचे और यहां बांकेबिहारी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायतों ने फूल माला, पटका, भोग प्रसाद भेंट कर गृहमंत्री का स्वागत किया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleखुदाई के दौरान मिली सोने-चांदी से भरी तिजोरी, सीज
Next articleआयुर्वेद की 700 दवाओं के वैज्ञानिक ब्योरे एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here