लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के 15 वां दीक्षांत समारोह में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली है। केजीएमयू के प्रतिष्ठित मेडल हीवेट, चांसलर तथा विश्वविद्यालय सम्मान मेडल पर बेटियों ने ही कब्जा किया है। अगर केजीएमयू प्रशासन द्वारा जारी मेडल लिस्ट को देखा जाए तो वहां पर भी बेटियां बेटों पर भारी पड़ी है। इस दीक्षांत समारोह का आयोजन 25 अक्टूबर किया जा रहा है। केजीएमयू प्रशासन ने बुधवार को 16 दिन पहले दीक्षांत छात्रों की मेडल लिस्ट जारी की। इसके अलावा समारोह से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को केजीएमयू की प्रतिकुलपति डॉ मधुमति गोयल ने दी।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू का सबसे प्रतिष्ठित हीवेट गोल्ड मेडल पाने वाली डॉ. सना मोहसिन को कुल 18 मेडल और कैश प्राइजेस दिये जाएंगे। इनमें से दस गोल्ड मेडल है, चार सिल्वर मेडल के अलावा एक कांस्य मेडल है और तीन कैश प्राइजेस शामिल है। वही केजीएमयू के प्रतिष्ठित चांसलर मेडल को डॉ आकर्षी गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। आकर्षि को कुल 25 पुरस्कार दिए जाएंगे। खास बात यह है कि डॉ. आकर्षी को विश्वविद्यालय सम्मान मेडल भी प्राप्त किया । डा. आकर्षी को 16 गोल्ड मेडल 4 सिल्वर मेडल, दो बुक प्राइस और तीन कैश प्राइज दिए जाएंगे।
इस बार दीक्षांत समारोह में तीन नए गोल्ड मेडल शामिल किए गए हैं। पहला गोल्ड मेडल प्रो. विनीता दास गोल्ड मेडल के नाम से शामिल किया गया है। यह गोल्ड मेडल डॉ. शालिनी सिंह को दिया जा रहा है जो पैथोलॉजी विभाग से एमडी कर रही हैं। इसके अलावा पहली बार डॉ. स्वाति प्रियदर्शनी को डॉ. गिरीश चंद्र फाउंडेशन गोल्ड मेडल अवार्ड दिया जा रहा है डॉक्टर स्वाति आप्थाल्मालॉजी विभाग से पहली बार में एमएस करने में सक्षम रही है। इसके अलावा साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट से अनामिका दास को पहली बार साइकियाट्रिक एल्युमनी गोल्ड मेडल पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

इस दीक्षांत समारोह में डॉ एसके दास को ‘डॉक्टर के बी भाटिया गोल्ड मेडल’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से भी नवाजा जाएगा। डॉ. दास ने रह्यूमैटोलॉजी विभाग को केजीएमयू में स्थापित किया था। समारोह में कुल 12 सौ डिग्रियां छात्र छात्राओं को बांटी जाएंगी। अभी कुछ गोल्ड मेडल के विजेताओं के नाम घोषित नहीं हो पाए हैं इस बारे में उपकुलपति डा.मधुमति गोयल ने बताया कि अभी दंत संकाय विभाग के रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं। इस वजह से मेडलिस्ट के कुछ मेडल्स के बारे में जानकारी साझा नहीं की जा रही है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












