लखनऊ – PGI क्षेत्र के मझिगवां गांव के निकट बैंक से घर लौट रहे अज्ञात बदमाशों ने बैंक कैशियर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पीजीआई पुलिस ने आनन फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । जानकारी के मुताबिक रतापुर रायबरेली निवासी राहुल कुमार सिंह – 42 पुत्र अजय पाल सिंह अपनी पत्नी ममता सिंह व 9 वर्षीय बेटी अनवी के साथ रायबरेली रोड स्थित वृन्दावन कालोंनी के सेक्टर – 9 सी के शहीद पथ के पास एल्डिको अपार्टमेंट में रहते थे। राहुल कुमार सिंह यूको बैंक की गोंसाईग़ंज शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे।
शुक्रवार बैंक की छुट्टी के बाद शाम लगभग छः बजे वह अपनी पैशन प्रो बाइक यूपी-33-एबी-8133 से अपने घर वापस आ रहे थे कि पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने सेवईं चौराहे के पास निजामपुर मझिगवां गांव से कुछ दूरी पर नहर की पटरी के किनारे सून-सान इलाके में राहुल की पीठ पर पीछे से गोली मार दी । जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । मौके पर मौजूद चरवाहों व राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी । घटना की जानकारी मिलते ही पीजीआई व गोसाईगंज पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज डॉ. बीनू भी मौके पर पहुँच गई । छानबीन के बाद पीजीआई पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई । पुलिस की छानबीन में मृतक कैशियर का मोबाइल फोन गायब होने की सूचना पर मौके पर सरविलांश सेल के प्रभारी अभय प्रताप भी मौके पर पहुँचे और खोज बीन में जुट गये।
पीजीआई पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान घटना स्थल पर मौजूद मोबाइल सिग्नल के आधार पर कुछ सुराग मिलने की संभावना है । मृतक एयर फोर्स से सेवा निवृत होने के बाद एक साल से कर रहा था बैंक में नौकरी । चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर मृतक था और मृतक की माँ का नाम उर्वसी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












