बलरामपुर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा : ब्रजेश पाठक

0
148

बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल की सुविधाओं और संसाधनों में सुधार की बात की।

उन्होंने उच्चीकृत मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया और मरीजों को बेहतर इलाज देने का आश्वासन दिया।बलरामपुर अस्पताल के 157वें स्थापना दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस अस्पताल में लगातार सुविधाएं और संसाधन बढ़ रहे हैं।

अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल के आला अफसरों से कहा कि वह आप प्रस्ताव तैयार करें।
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों को उच्च स्तरीय बनाकर मरीज को हर संभव बेहतर से बेहतर इलाज दे रही है. डायलिसिस, कार्डियक सुविधा मरीज को उपलब्ध कराने के लिए अलग यूनिट बनाई जा रही है. कार्डियक यूनिट में हार्ट अटैक आने पर प्राथमिक इलाज जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि मरीज की जान बचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि संसाधन हम मुहैया कराएंगे। मरीजों को हर सूरत में बेहतर से बेहतर इलाज देने की दिशा में सरकार लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, डीजी परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण आदि ने दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवाशीष ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल भर्ती करके बीमारी के अनुसार उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां पर स्थानीय स्तर के अलावा गैर जनपदों के मरीज भी आकर भर्ती हो रहे हैं।

Previous articleडिजिटल होने जा रही बलरामपुर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था
Next articlePGI में नर्सों ने काला फीता बांध कर जताया विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here