बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप….

0
636

लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा फैजुल्लागंज में डेंगू-बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह भर में बुखार से दो मरीजों की मौत बाद भी स्वास्थ्य विभाग-नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। रविवार को क्षेत्र में लगभग एक दर्जन नये संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। जोकि स्थानीय अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि इलाके में फागिंग कराने संग एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उधर केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती चल रहे भर्ती खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहलग की हालत में सुधार है। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजिशियन डा. डी हिंमाशु ने बताया कि उनकी हालत में बेहतर बहुत सुधार है।

फैजुल्लांगंज क्षेत्र में डेंगू से अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है,लेकिन उनकी मौत को स्वास्थ्य जांच के बिना नहीं स्वीकार कर रही है। क्षेत्र में केशवनगर निवासी मालती मिश्रा 50 व उनका बेटा केशव 24 डेंगू से ग्रसित हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद दोनों का उपचार निजी अस्पताल से चल रहा है। क्षेत्र के ही मुरली प्रसाद वर्मा 40, गायत्री नगर निवासी केशन 12, रेशमा 23, निकिता 10 , रोहित 23, अजय बुखार से ग्रसित है, जो सरकारी अस्पताल से दवा लेकर उपचार करा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी का कहना है कि इलाके में डेंगू-बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि सबसे संवदेनशील क्षेत्र होने के बाद भी कागजों पर तो बहुत काम होता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ आैर रहती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपपीते की पत्ती का सेवन सम्हल कर
Next articleलोहिया संस्थान के हास्पिटल ब्लाक में दवा संकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here