बच्चों ने रैली निकाल कर की अपील

0
683

लखनऊ। कैंसर के प्रति जागरुकता माह के अंतिम दिन बुधवार को पीडियाट्रिक आंकोलॉजी, चाइल्ड हीमेटोलॉजी, पीडियाट्रिक विभाग और चाइल्ड कैंसर के लिए काम कर रही कैन किड्स संस्था ने किं ग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वारा कैंसर जागरुकता रैली निकाली गयी। रैली केजीएमयू के पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग से होते हुए प्रशासनिक भवन तक गई, जहां पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। इंटरनेशनल चाइल्ड हुड कैंसर डे फरवरी माह से सात मार्च तक मनाया जाता है।

रैली में कैंसर से लड़ रहे और कैंसर की जंग जीत चुके बच्चे और उनके अभिभावक थे। रैली में बच्चों ने नारे लिखी तख्ती ले रखी आैर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने की अपील कर रहे थे। रैली में पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ.अर्चना कुमार तथा मुख्य अतिथि केजीएमयू के क ुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट अन्य वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे। रैली के बाद बच्चों और अभिभावक लोहिया पार्क गए , जहां बच्चों ने पतंग पर अपनी भावनाएं लिखीं। पतंग पर आइसक्रीम खाना है, जल्दी घर जाना है, अपने पापा का इलाज कराना आदि भावनाएं लिखी।

इसके बाद कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने एक पंतग को उड़ा दिया। इसके बाद बच्चों ने अपनी- अपनी पतंगों को उड़ाया। केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि कैंसर का जितनी जल्दी इलाज किया जाए उतना बेहतर रहता है। इसके अलावा इलाज शुरु होने के बाद अंत तक इलाज कराना चाहिए बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। पीडियाट्रिक आंकोलॉजी विभाग के डॉ. अर्चना कुमार के मुताबिक एक मिनट में तीन मे अकेले भारत में हर साल 25,000 बच्चे कैंसर से पीड़ित होते हैं। वरिष्ठ डा. एके त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर भी मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां सिंगल विंडो पर सिंगल लाइन भी नहीं लगी…
Next articleआज से किडनी डिजीज प्रिवेंशन प्रोजेक्ट स्टार्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here