डेस्क। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज कहा कि केन्द्र सरकार की शुरु हो रही आयुष्मान भारत में देश के 50 करोड़ लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। श्री चौबे ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में आठ नयी सुविधाओं का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत देश के प्रत्येक गांव और शहरों में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ पर्याप्त रूप से मिलेगा। इसके लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में अपग्रेड किया जा रहा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 12 ऐसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेा चुने गये हैं जिनसे संबंधित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें इन केन्द्रों में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। गांव में वेलनेस सेंटर खोले जायेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा गांव के लोगों को चिकित्सा सेवा उपल्बध कराया जा सके । उन्होंने कहा कि इसके लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












