अयोध्या से आयी साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

0
1648

लखनऊ। साइकिल चलाएं और स्वस्थ्य जीवन शैली पाएं के संदेश के साथ नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की छह दिसम्बर को अयोध्या से शुरू हुई साइकिल रैली का आज केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में समापन हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से लखनऊ पहुंचने पर इस रैली में भाग लेने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समाजसेवियों का महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया, इस दौरान साइकिल से अयोध्या से लखनऊ की दूरी तय करने वाली साईकिल यात्रियों के लगाए गए स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा जैसे गगनभेदी नारो से कन्वेंशन सेंटर गूंज उठा। इस साइकिल रैली को छह दिसंबर को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री एवं अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था।

साइकिल यात्रा के समापन समारोह को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि कड़ी मेहनत कर स्वस्थ्य जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभ्रांत नागरिकों के स्वागत के लिए वह यहां आई हैं। केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् ने वहा। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में चिकित्सा विश्वविद्यालय में नो कार बुधवार का नारा देकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिन साइकिल चलाने की प्रेरणा दी जा रही है, जिससे समाज को स्वस्थ रखने वाले चिकित्सक एंव स्वास्थ्य कर्मी अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।

वर्ष 2018.19 के चेयरपर्सन डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना था, जो बेहद सफल रहा। डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दिनांक छह दिसंबर को साईकिल यात्रा के पहले दिन अयोध्या से 70 किमी की साइकिल यात्रा तय की गई और इसमें भाग लेने वाले चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने भिटरिया (राम सनेही घाट )में विश्राम किया था। आज प्रातः साढ़े सात बजे आगे की यात्रा जारी करते हुए हिन्द मेडिकल कॉलेज, बीबीडी यूनिवर्सिटी एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस होते हुए शाम साढ़े सात बजे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां इस साईकिल यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर साईकिल यात्रा के आयोजन सचिव डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस साईकिल रैली में 18 प्रदेश के कुल 300 मेडिकल छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं संभ्रांत नागरिक भाग ले रहे हैं, जो साईकिल चलाएं और स्वस्थ्य जीवन शैली पाएं के संदेश के साथ नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा दिनांक 06 दिसंबर 2018 को अयोध्या से शुरू हुई साईकिल रैली का आज समापन अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में समापन हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से लखनऊ पहुंचने पर इस रैली में भाग लेने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं समाजसेवियों का लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान साईकिल से अयोध्या से लखनऊ की दूरी तय करने वाली साईकिल यात्रियों के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र सेवा जैसे गगनभेदी नारो से कन्वेंशन सेंटर गूंज उठा। इस साईकिल रैली को दिनांक छह दिसंबर को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री एवं अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था।

साइकिल यात्रा के समापन समारोह को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि कड़ी मेहनत कर स्वस्थ्य जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं सभ्रांत नागरिकों के स्वागत के लिए वह यहां आई हैं। केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् ने कहा कि हाल ही में चिकित्सा विश्वविद्यालय में नो कार बुधवार का नारा देकर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिन साईकिल चलाने की प्रेरणा दी जा रही है, जिससे समाज को स्वस्थ रखने वाले चिकित्सक एंव स्वास्थ्य कर्मी अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।

वर्ष 2018.19 के चेयरपर्सन डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस साईकिल यात्रा का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना था, जो बेहद सफल रहा। उन्होंने बताया कि अयोध्या से लखनऊ तक निकाली गई इस साईकिल यात्रा के दौरान चिकित्सकों द्वारा आमजन के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया गया और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर साईकिल यात्रा के आयोजन सचिव डॉ. भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस साईकिल रैली में 18 प्रदेश के कुल 300 मेडिकल छात्र-छात्राएं, समाजसेवी एवं संभ्रांत नागरिक भाग ले रहे हैं, जो गांव-गांव में आरोग्येण अन्तयोदय की भावना को जगा रहे हैं।

इस अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् , एनएमओ के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. गिरिश शर्मा जी, एनएमओ के राष्ट्रीय सचिव डॉ. योगेन्द्र मलिक , एनएमओ के सह-संगठन मंत्री डॉ. विश्राम्भर , 2018.19 के चेयरपर्सन डॉ. संदीप तिवारी एवं एनएमओ के आर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर बड़ी चुनौतियां
Next articleजीवन शैली बदलना सबसे बड़ी चुनौती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here