अवंती बाई अस्पताल ने इस क्षेत्र प्रदेश का नाम देश में किया ऊंचा

0
242

लखनऊ। आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार शुक्रवार दिन उपलब्धियों से भरा रहा। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश से उत्कृष्ट कार्य करने वाले नेशनल क्वालिटी एड सर्टिफिकेशन प्राप्त चिकित्सा इकाईयों में लखनऊ की वीरागंना अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ , आयुष्मान आरोग्य मंदिर धकिया भूर, अमरोहा को सम्मानित किया गया।

Advertisement

सम्मान समारोह में प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा, मिशन निदेशक स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश डॉ पिंकी जोवल के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबन्धक क्वालिटी एश्योरेंस, एनयूएचएम कम्युनिटी नियोजन उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने बताया चिकित्सालय श्रेणी में प्रदेश को देश में ‘प्रथम’ स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान के साथ हमारी जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश की 256 चिकित्सा इकाई सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुकी हैं। मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवल ने कहा कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन के दायरे में लाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।

Previous articleकांख व कंधे में घुसी सरिया निकाल दी नयी जिंदगी
Next articleKGMU : MBBS छात्रा से कर्मी ने की छेड़छाड़, छात्राओं ने किया प्रर्दशन कर हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here