… आैर भगवा रंग दिखने लगा कांग्रेस का मीडिया रूम

0
1589

लखनऊ। यकीन माने या न माने कांग्रेस को शायद भगवा रंग भाने लगा है। इसी वजह से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बने मीडिया कक्ष की एक दीवार को भगवा रंग में पुताई कर दी गयी है। यही नहीं एक अन्य कक्ष की एक दीवार को भी भगवा रंग से पुताया गया है। बताते चले कि बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनने के बाद शहर के कई पार्को व संस्थानों के बाहरी दीवारों को भगवा रंग में रंगा जा चुका है। अब इसी का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी भगवा रंग भा गया। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इस समय पुताई चल रही है। यहां के मीडिया कक्ष की एक दीवार को भी भगवा रंग में रंगवा दिया गया है। मजे की बात यह है कि दीवार पर कांग्रेस का लोगो भी बना है। यहां पर कांग्रेस प्रवक्ता इसी के सामने बैठकर इलेक्ट्रानिक मीडिया को विभिन्न मुद्द्ों पर अपना बयान जारी करते हैं।

Advertisement

मीडिया कक्ष की एक दीवार को भगवा रंग में रंगे जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों की नजर पड़ी तो इसकी चर्चा शुरू हुई। एक दीवार को भगवा रंग में पुताई कराये जाने पर कांग्रेस मीडिया से जुड़े कुछ पदाधिकारी भी इसको अच्छा नहीं मान रहे हैं। बताया जाता है कि कांग्रेस मीडिया कोआर्डीनेटर राजीव बख्शी इसे भगवा रंग के बजाय जर्मन येलो बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह रंग कांग्रेस के झंडे के निशान का रंग है आैर इसे फालतू में तूल दिया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article‘कैश बैक’ यहां डिजिटल पेमेंट पर अब कम…
Next articleस्तनपानः शिशुओं और माताओं के लिए एक वरदान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here