अमेरिकी कम्पनियों के निवेश से प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति : सीएम

0
850
Photo Source: http://i.ndtvimg.com/

मुख्यमंत्री से आज यहां शासी भवन में यूएस-इण्डिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है और उनके ही प्रयास से इण्डिया-यूएस सम्बन्धों के नए युग की शुरुआत हुई है।

श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की इच्छा है कि उत्तर प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़े। इण्डिया-यूएस सम्बन्धों को और मजबूत करने में प्रदेश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था बैकबोन का काम करेगी। प्रदेश सरकार राज्य में निवेश फ्रैण्डली माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निवेशकों को बिजली आपूर्ति, बेहतर रोड कनेक्टिविटी जैसी सभी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सुदृढ़ कानून व्यवस्था का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

बोइंग इण्डिया के प्रेसिडेण्ट प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक विकास के निण् उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्य में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, फार्मास्युटिकल, जल संचयन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, अपशिष्ट प्रबन्धन, कृषि, दुग्ध विकास, पशुधन विकास, स्मार्ट सिटी, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, यातायात, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश करने

Previous articleकेजीएमयू में होगा इस तरह से फेफड़ो का इलाज
Next articleस्तन कैंसर में जरुर यह जांच कराये …..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here