लखनऊ। अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके सिंह को तबियत खराब होने पर बुधवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती डॉ. सिंह की विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जांच करने के साथ ही निगरानी कर रही है।
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी व केजीएमयू प्लास्टिक सर्जरी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. एक सिंह का स्वास्थ्य सही नहीं लग रहा था। इसके लिए वह जांच कराने के आये थे। जांच करने के बाद कुछ रिपोर्ट के आधार पर निगरानी के लिए उनको भर्ती किया गया है। हालांकि उनकी हालत सामान्य है और वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं।












